सब इंस्पेक्टर प्रेमिका को गैद मर्द के साथ पकड़ा, प्रेमिका को सरप्राइज देने अचानक पहुंचा प्रेमी तो प्रेमिका मिली गैर मर्द के साथ, दोनों के बीच हुई मारपीट, 30 दिसम्बर को शादी होना तय थी

ग्वालियर. सोमवार को एक अभिभाषक का दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां शादी से पहले प्रेमिका की बेवफाई से टूटे एक वकील ने सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान एडवोकेट मृत्युंजय चौहान के रूप में हुई है। मृत्यंुजय की शादी 30 दिसम्बर को महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) प्रीति जादौन से होना तय थी। यह पूरा घटनाक्रम मुरैना में घटित हुआ है। जबकि एडवोकेट ने ग्वालियर में अपने किराये के मकान में जान दी है।
मृतक की मां शिवकुमारी ने कहा है कि मृत्यु्रंजय और प्रीति पिछले 5 सालों से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। कभी प्रीति ग्वालियर आती थी तो कभी मृत्युंजय मुरैना जाता था। मृत्युंजय ग्वालियर के आदर्शपुरम इलाके में किराये के मकान में रहता था। प्रीति की तैनाती मुरैना में थी। दोनों ने साथ रहनेके बाद शादी का फैसला किया था। 30 दिसम्बर को शादी और प्रीति का जन्मदिन तय किया गया था।
एडवोकेट ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शनिवार को मृत्युंजय ने प्रीति को बताये बिना मुरैना जाकर उसे सरप्राइज देने की योजना बनाई। घर पहुंचने पर उसे पता चला कि प्रीति के कमरे में गैर मर्द छिपा हुआ है। घर में शराब की बदबू फैली हुई थी। किचिन में छिपे पुलिसकर्मी आरक्षक अराफत को जब मृत्युंजय ने पकड़ा तो अराफत ने उसके साथ मारपीट की।इस बीच मृत्युंजय के कपड़े फट गये। कंधे में चोट आयी और एक उंगली कट गयी। दोनों के बीर्च झड़प् हुई तो अराफत वहां से भाग निकला।
पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की
मृत्युंजय ने इस पूरे मामले की शिकायत मुरैना में आवेदन देकर करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह ग्वालियर लौट आया और अपनी मां को फोन कर बताया कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। सोमवार को आदर्शपुरम स्थित उसके घर में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि वकील द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। फिलहाल जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

