संस्कार मंजरी द्वारा आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला
ग्वालियर श्री शारदा विद्यापीठ स्कूल कुंजविहार कॉलोनी मैं संस्कार मंजरी के वक्ताओं द्वारा बच्चों के बीच में परीक्षा के समय होने वाले तनाव से कैसे बचा जाए इस विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अनुपम राठौर एवं संस्कार मंजरी संस्था की संस्थापिका श्रीमती नीलम जगदीश गुप्ता उपस्थित थीं उन्होंने बच्चों को बताया कि कभी.कभी हम रेस में बहुत आगे होते हैं हमें लगता है कि अब तो हमने लाइन छू ही ली है लेकिन अंतिम राउंड की रेस में हम बहुत पीछे रह जाते हैं इसलिए हमें सतत प्रयास करना चाहिए कभी आगे हो सकते हैं तो कभी पीछे भी हो सकते हैं यह जीवन में चलता रहेगा।
जीवन के उतार.चढ़ाव से हमें परेशान नहीं होना चाहिए और अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए मोटिवेशनल स्पीकर यश शर्मा ने कहा की परीक्षा का परिणाम चाहे जैसा हो अच्छा हो बहुत अच्छा हो या काम अच्छा हो लेकिन हम कोई भी गलत कदम नहीं उठाएंगे ना ही ऐसा कोई काम करेंगे जिससे हमें और हमारे माता.पिता को कष्ट हो शिक्षकों के बात पर हमेशा ध्यान देंगे और शिक्षा के साथ.साथ खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में भी हमें भाग लेना चाहिए विद्यालय की संचालिका और आज के कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रेशू राजावत ने बच्चों से कहा की विद्यालय उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है हम हर दिशा में बच्चों की प्रगति हो इसके लिए सतत प्रयास करते हैं यदि कोई बात समझ में नहीं आती है तो एक बार ही नहीं कई बार वह हमसे आकर शिक्षकों से आ करके पूछ सकते हैं कोई भी परेशानी हो निसंकोच शिक्षकों से वार्ता कर सकते हैं विद्यालय के बच्चे उनके परिवार के बच्चे हैं जिनका वह हर तरह से ख्याल रखती हैं सभी बच्चों को परीक्षा के लिए और अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं।
मैं आज उन कुछ उन बच्चों को पुरस्कार वितरण का भी कार्यक्रम किया गया जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में सफलता अर्जित की थी कबड्डी क्रिकेट आदि खेलों में प्रथम द्वितीय बच्चों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों ने पूर्ण मनोयोग से सभी अतिथियों की बात सुनी और अपने मन में आए प्रश्नों का निराकरण भी किया।

