Newsराष्ट्रीय

श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग में 5 भारतीय मछुआरे घायल, विदेश मंत्रालय ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को किया तलब

नई दिल्ली. मंगलवार की सुबह डेल्पट द्वीप के पास श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल हो गये। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई गयी है। जबकि 3 अन्य मछुआरों को हल्की चोटें लगी है। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कार्यवाही के खिलाफ औपचारिक विरोध जताते हुए श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है। एमईए ने कार्यवाही को अस्वीकार्य बताते हुए कहा है कि कराईकल बंदरगाह से मंगलवार की सुबह तड़के डेल्पट द्वीप के पास मछली पकड़ने निकले 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस बीच श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की भी जानकारी मिली थी।
मछुआरों का दल परूथी थुराई के पास मछली पकड़े रहे थे। तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नाव ने घेर लिया। श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा करने के आरोप में एक मछली पकड़ने वाली नाव और 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मछुआरों द्वारा नाव को तमिलनाडु की तरफ ले जाने का प्रयास करने पर श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर गोलीबारी की थीं जिसमें एक श्रीलंकाई नौसेना अधिकारी भी सवार था। एक मछुआरे के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा किसी वस्तु के हमले से घायल हो गया। गिरफ्तार मछुआरों को कांग्रेसंतुरई पुलिस को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *