Uncategorized

टोल प्लाजा का ठेका मिलने की खुशी किया हर्षफायर, अब शस्त्र लायसेंस हो रहे निरस्त

मुरैना. दिमनी क्षेत्र के रतीरामपुरा टोल प्लाजा पर हर्ष फायर करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 4 नामजद आरोपियों को पुलिस ने सोमवार -मंगलवार की रात में ही घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अज्ञात की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को जब पता चला कि उनके शस्त्र लायसेंस निरस्त कर दिये जायेंगेग। वह पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगने लगे।
इधर पुलिस ने आरोपियों के शस्त्र जब्त कर लिये और लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर राजौरिया परिवार का टोल प्लाजा ठेका निरस्त करने की सिफारिश की है।
जश्न मनाने के लिये किया हर्ष फायर
मुरैना के राजौरिया परिवार को दिमनी क्षेत्र के रतीरामपुरा स्थित टोल प्लाजा का ठेका मिला। 19 जनवरी को ठेका मिलने की खुशी में करीब 2 दर्जन से अधिक लोग टोल-प्लाजा पहुंचे। चार्ज लेने के बाद उन्होंने अपनी लायसेंसी बन्दूकों से हर्ष फायर किया और इतना ही नहीं फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया। पुलिस ने तत्काल मामले की जांचकर वीडियो में हर्ष फायर करने वाले आरोपियों की पहचान की और उनके घर से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं 5वां आरोपी अज्ञात है, उसका टीम पता लग रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *