Uncategorized

शॉर्ट एनकाउंटर में 3 आरोपी दबोचे, 2 के पैर में लगी गोली, टोलप्लाजा के कर्मचारियों से की थी मारपीट

भिंड. उमरी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और गोलीबारी करने के आरोपियों की गुरूवार की सुबह पुलिस से मुठभेड हो गयी। यह एनकाउंटर सिकाटा और बिलाव के बीच बीहड़ में सुबह 5 बजे हुई। इसमें 2 आरोपियों के पैर गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिये पुलिस जिला अस्पताल लेकर पुलिस पहुंची है।
दरअसल, रविवार की शाम 7 बजे भिंण्ड के उमरी टोल प्लाजा पर 3 बाइक से आये 9 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में टोल प्लाजा के 2 कर्मचारी रमेश यादव और बबलू पंडित घायल हो गये थे। एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी थी जबकि दूसरा गंभीर घायल हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी।
क्या है मामला
जिले के मछंड के नजदीक बगियापुरा निवासी अनुज राजावत के साथ 6 महीने पहले टोल प्लाजा पर टैक्स लेन और टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता करने के बाद इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला किया था। आरोपी अनुज राजावत ने अपने साथियों के साथ हमला किया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
इसके बाद शुक्रवार की सुबह आरोपी अनुज राजावत, उसका साथी भोला गुर्जर निवासी पारसेन, ग्वालियर और गजेंद्र भदौरिया, तीनों आई-10 कार से बिलाव गांव से होकर बीहड़ के रास्ते अनुज राजावत के गांव बगियापुरा जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही पीछा किया गया, तभी भोला गुर्जर ने पुलिस पर गोली चला दी। आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद भोला के बाएं पैर में और अनुज के दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं तीसरा आरोपी पुलिस के सामने हाथ खड़े करके खड़ा हो गया। पुलिस ने घायल आरोपियों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *