शिवराज ने BJP से दिया इस्तीफा
मंडला. मंडला विधानसभा सीट से टिकट वितरण को लेकर नाराज भाजपा नेता पूर्व विधायक शिवराज शाह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि पार्टी द्वारा लगातार उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। शिवराज ने आरोप लगाया कि पूर्व में संपन्न हुए चुनाव में भी उन्हें हराने का षड्यंत्र भी किया गया। आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शिवराज शाह की अच्छी पकड है। उनके बागी होने से पार्टी को नुकसान होने की संभावना भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शिवराज शाह निर्दलीय चुनाव भी लड सकते है और पार्टी भी बना सकते है। वहीं इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा है कि उन्हें मना लिया जाएगा।

