LatestNewsराज्य

शंभू बॉर्डर पर फिर किसान और पुलिस आमने-सामने

नई दिल्ली. न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का बुधवार को दूसरा दिन है। आज भी भारी हंगामा हो रहा है। पहले दिन भी पंजाब और हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल हुआ था। किसान जैसे ही शंभू बॉर्डर पर पहुंचे हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया, इस दौरान जमकर झडप हुई। वहीं आंसू गैस के गोली छोडे गए।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा है। आंसू गैस के गोले का असर कम करने के लिए गीली बोरियां लाई गई हैं। - Dainik Bhaskar
जानकारी के अनुसार संघर्ष में करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए है। इस बीच सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि वह किसानों के साथ हर मुद्दे पर वार्ता के लिए तैयार है और उम्मीद है कि शांतिपूर्ण तरीके से मसला सुलझा लिया जाएगा। उधर दिल्ली में भी हाई अलर्ट है। एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली से सटी हरियाणा और यूपी की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *