विवेकानंद नीडम आरओबी को लेकर मचा घमासान, 12 अप्रैल के बाद जनता कभी भी कर सकती उद्घाटन

ग्वालियर. विवेकानंद नीडम रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इसके उद्धाटन को लेकर राजनीतिक गुटवाजी को लेकर श्रेण लेने की होड को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा रहा है। जनता की मांग पर एक दिन के लिये यातायात के आवागमन खोल दिया था। फिर स्ट्रीट लाइट की आड़ लेकर आवागमन रोक दिया गया है। इसकी वजह पुल के उद्घाटन कर श्रेय लेने की वजह राजनीतिक और जनता के बीच माहौल गर्मा रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राज चड्ढा ने आव्हान किया है जिला प्रशासन 12 अप्रैल तक जनता के आवागमन नहीं शुरू नहीं करते हैं तो हम जनता के साथ मिलकर हम खोल देंगे। इस तरह से ग्वालियर के विकास में यह पहला मौका जब इस तरह की जागरूकता देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि आरओबी के निर्माण में पहले ही कई वर्ष की देरी हुई है। रेलवे के हिस्से का काम डेढ़ वर्ष के बाद भी अधूरा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
राजनीतिक विवाद
उद्घाटन को लेकर राजनीतिक दलों के दौरान मतभेद उभर आये हैं। स्थानीय नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच उद्घाटन की तारीख और प्रक्रिया का लेकर असहमति बनी हुइ्र है। इससे स्थानीय जनता में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
नाकाचंद्रवदनी और सिटीेंसेंटर को जोड़ने के लिये बनाया विवेकानंद नीडम के उद्घाटन को लेकर की जा रही देरी की वजह राजनीतिक दल में विवादों की वजह से स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक है कि संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दल मिलकर इस मुद्दे का समाधान करें ताकि जनता को जल्द से जल्द इस ब्रिज का लाभ मिल सकें।

