विद्युत कम्पनियों के हजारो नियमित / संविदा कर्मचारियों को नही मिला जनवरी 2021 से बढे हुए मंहगाई भत्ते के एरियर का लाभ
ग्वालियर मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने ऊर्जा मंत्री को पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि म.प्र.विद्युत मण्डल की उत्तरवर्ती कम्पनियों में कार्यरत कर्मचारियों को जनवरी 2021 से देय मंहगाई भत्ते को अक्टूबर 2021 में दिया गया था जिसका एरियर 10 माह का नही दिया गया है एवं माह जुलाई 2021का 3 प्रतिशत एवं पूर्व में शेष देय मंहगाई भत्ता 8 प्रतिशत को मार्च 2022 में 11 प्रतिशत देने का आदेश हुआ है | जब कि जनवरी 2022 का अभी देना शेष है जिसके कारण विद्युत कम्पनियों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों का भारी नुकसान हुआ है वहीं संविदा कर्मचारियों को नियम अनुरूप आदेश ना निकालने के कारण माह मार्च 2022 में देय मंहगाई भत्ते का लाभ नही दिया जाएगा जिससे अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मचारियों को आर्थिक रूप से परेशानी का समना करना पड़ेगा |
अत:संगठन ऊर्जा मंत्री से विनम्र अनुरोध करता है कि संविदा कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह बढ़े हुए मंहगाई भत्ते एवं एरियर का लाभ दिया जाए ,साथ ही मार्च 2022 में राज्य शासन वित्त विभाग के आदेश क्रमांक F-4-1/2021/नियम/चार भोपाल दिनांक 21-03-2022 के अनुरूप विद्युत कम्पनियों को निर्देशित करने का कष्ट करें जिससे मार्च 2022 के वेतन के साथ नियमित एवं संविदा कर्मचारियों को भी 11 प्रतिशत मंहगाई भत्ते साथ साथ एरियर का भुगतान हो सकें |

