NewsUncategorized

वार्ड-5 में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

ग्वालियर – नगर निगम सीमांतर्गत वार्ड क्रमांक-5 बदनापुरा में शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे को निगम की भवन शाखा ने मदाखलत एवं पुलिस के सहयोग से हटाया।
भवन अधिकारी ने बताया कि निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायतों के आधार पर वार्ड क्रमांक 5 बदनापुरा, ग्राम अकबरपुर मुजफ्ता सर्वे क्रमांक 69 शासकीय भूमि पर लगभग 33 खंडो की नीभ एवं 6 भवन बना कर अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर कब्जा किया जा रहा था।
सोमवार को तहसीलदार सत्येंद्र तोमर, क्षेत्राधिकारी, मदाखलत अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं सीएसपी नागेंद्र सिकरवार, थाना प्रभारी जितेन्द्र तोमर की मौजूदगी हटाने की कार्रवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *