लाल किले की प्राचीर से यह ऐलान करते हैं PM, भारतीयों को होगा सीधा लाभ
नई दिल्ली. 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से PM नरेन्द्र मोदी जीवनरक्षक दवाओं के दामों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में जरूरी और लम्बे उपचार में उपयोग होने वाली दवाओं के दाम को लेकर बड़ी घोषणा करेंगे। बताते चलें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी का लाल किले की प्राचारी से यह 9वां भाषण होगा। उन्होंने पहली बार वर्ष 2014 में लाल किले से भाषण दिया था।
70 प्रतिशत तक कम हो जायेंगे दवाओं के दाम
जरूरी दवा की सूची NELM में बड़े पैमाने पर बदलाव हो सकता है। अभी तक सूची में 355 दवायें है और साथ ही सरकार कंपनियों के मार्जिन पर सीएपी लगा सकती है। ऐसा होने की स्थिति में दवाओं के दाम 70 प्रतिशत तक कम हो जायेंगे। सरकार इसको कई चरणों में लागू कर सकती है। इसके अलावा पीएम मोदी मेडीकल टूरिज्म बढ़ाने के लिये नयी योजना का ऐलान कर सकते हैं। पीएम मोदी अपने संबोधन में देश में मेडीकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और भारत की आयुर्वेदिक और परंपरागत चिकित्सा पद्धति को अर्थव्यवस्था के विकास का अहम बिंदू मानते हुए कुछ नयी घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार यह हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया की थीम पर हो सकती है। जिसमें समग्र आर्थिक विकास का ढांचा तैयार किया जायेगा।

