LatestNewsराज्य

लव जिहाद केस-5 घंटे से नेशनल हाईवे पर चक्काजाम, उज्जैन-झालावाड़ NH पर ग्रामीणों ने टेंट लगाया, आरोपियों के घर तोड़ने की मांग

उज्जैन. लव जिहाद केस में गिरफ्तार 11 आरोपियों के घर तोडने की मांग की जा रही है। इसे लेकर ग्रामीण सकल हिंदू समाज के साथ मिलकर कई दिनों से अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे है। गुरूवार को भी लोग सडक पर उतर आए और उज्जैन-झालावाड नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब 5 घंटे बाद भी प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश ही दे रहे है। ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए उज्जैन से डिप्टी कलेक्टर कृतिका भीमावद पहुंची है।
ग्रामीण रात भर डटे रहने की बात कर रहे
तेज धूप होने के कारा ग्रामीाों ने बीच सडक पर टेंट लगा लिया है। बातचीत का हल नहीं निकलने की सूरत में ग्रामीण रात भर डटे रहने की बात कर रहे है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं झालावाड जाने वाले मार्ग को गरोठ की ओर डायवर्ट किया गया है। बता दें कि बिछडोद गांव में 6 मई को लव जिहाद का मामला सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो और चैट के जरिए हिंदू लडकियों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे तीन घंटे से जाम
जुलूस के बाद भी ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपियों के मकान तोड़े जाएं। पिछले हफ्ते सकल हिंदू समाज के साथ ग्रामीणों ने बिछड़ोद बंद रखा। मांगें न माने जाने पर गुरुवार को नजरपुर में उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया गया। करीब 5 घंटे से जारी चक्काजाम के चलते मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
अफसर बोले- SC गाइडलाइन के तहत कार्रवाई
हालात को संभालने के लिए एसडीएम राजाराम करजरे, सीएसपी भारत सिंह यादव, तहसीलदार जीवन मोघी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइन के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş