रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग किशोरियों के पास 50 लाख रु. मिले
जबलपुर. जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान देर रात रेलवे सुरक्षा बल ने दो नाबालिग किशोरियों से 50 लाख रुपये बरामद किए है। जांच के दौरान एक नाबालिग मौके से फरार हो गई। माना जा रहा है कि यह राशि हवाला की हो सकती है। आरपीएफ ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी है। पूछताछ में किशोरी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं हालांकि आरपीएफ ने चेकिंग बढ़ा दी है और हर संदिग्ध गतिविधों पर नजर रख जा रही है।
जानकारी के अनुसार रात तकरीबन 12 बजे रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जांच कर रही थी। इस दौरान दो किशोरियों को रोका और उनके बैग की जाचं की तो उसमें 50 लाख रुपये नकद रखे मिले। वहीं आरपीएफ डीएससी अरूण कुमार ने मामले की जांच के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है।

