राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा विभाग की विद्युत वितरण कंपनियों के संगठनात्मक संरचना में किए गए सुधार का संगठन स्वागत करता है- एलके दुबे
संगठनात्मक संरचना के तहत रिक्त पदों पर वर्षों से कार्यरत संविदा , आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए
भोपाल -मध्यप्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने बताया कि संगठन द्वारा वर्षों से लंबित विद्युत वितरण कंपनियों के संगठनात्मक संरचना में उपभोक्ताओं की संख्या, विद्युत लाइनों के वृहद विस्तार एवं लगातार नियमित आधिकारी/ कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति को देखते हुए अववश्यक सुधार हेतु ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन के संज्ञान में पत्राचार , बैठक के माध्यम से निरंतर अनुरोध किया गया था। परिणाम स्वरूप लंबे अंतराल के बाद आज माननीय ऊर्जा मंत्री जी एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई जी के अथक प्रयासों से ऊर्जा विभाग की मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनियों के संगठनात्मक संरचना में बड़ा सुधार करते हुए 77900 नवीन पदों की स्वीकृति कैबिनेट में पास करवाई गई। इस वृहद कार्य के लिए मुख्यमंत्री, प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री एवं नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव ऊर्जा का संगठन आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है।
साथ ही लगभग 12 से 15 वर्षों से विद्युत कंपनियों में कार्यरत संविदा कर्मियों को बिना शर्त नियमित करने हेतु अनुरोध किया है तथा वर्तमान में विद्युत कंपनियों में लगभग 15 वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को विद्युत कंपनियों में संविलियन अथवा संविदा में नियोजित किया जावे । श्रमिक हित में उक्त आदेश जारी करने पर विद्युत कंपनियों को अनुभवी कर्मचारी मिलेंगे एवं वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को न्याय मिलेगा तथा उनके बच्चों की शिक्षा दीक्षा एवं परिवार का भरण पोषण हो सकेगा । इसी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी, ऊर्जा मंत्री जी एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा का संगठन पुनः आभार व्यक्त करता है।

