राजस्थान में 500KM निकलेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा
जयपुर. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। कांग्रेस ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसमें राजस्थान को भी शामिल किया गया है। चुनावी साल से पहले पांच जिलों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को सियासी मायनों के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है।राजस्थान में यह यात्रा झालावाड़ से शुरू होकर कुल 6 जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा से चुनाव से पहले राहुल गांधी को राजस्थान में पार्टी की ग्राउंड रियलिटी को भी देखने का मौका मिलेगा। अक्टूबर-नवंबर में यह यात्रा राजस्थान पहुंचेगी।

