Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में बिजली कंपनी का सबसे ज्यादा बकाया ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में

ग्वालियर. बिजली कंपनी का ग्वालियर शहर में कुल 45 करोड़ रुपए बकाया है। जिसमें सबसे ज्यादा ऊर्जा मंत्री की विधानसभा में 18 करोड़ 80 लाख रुपए बकाया है, जबकि केन्द्रीय संभाग में 3 करोड़ 20 लाख रुपए सबसे कम बकाया है। उत्तर संभाग में 65 हजार बिजली उपभोक्ता है। बिजली कंपनी बकाया राशि को वसूलने के लिए सभी संभागों में लगातार कनेक्शन काटने और कुर्की की कार्यवाही कर रही है, लेकिन उसके बाद भी वसूली का टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है। वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए एमडी ने विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तर संभाग में पुराना बकाया ज्यादा
उत्तर संभाग में 18 करोड़ 80 लाख रुपए उपभोक्ताओं पर बकाया है, जिसमें से ज्यादा बकाया राशि करीब पांच साल पुरानी है। इसमें जो बकायादार है वे एक किलोवाट से ऊपर के है। उत्तर संभाग में 70 फीसदी तक लाइन लॉस है, जिस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर संभाग में अगस्त में 7 करोड़ की वसूली
पूर्व संभाग में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कार्यवाही कर अगस्त माह में करीब 7 करोड़ रुपए की वसूली कर ली है, लेकिन बड़े बकायादार अभी पकड़ से दूर है। उत्तर संभाग में अभी सिर्फ बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे है कुर्की की कार्यवाही अभी नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming