युवती ने 6वीं मजिल से कूदकर की आत्महत्या
भोपाल. कोलार में सिंगापुर सिटी कवर्ड कैम्पस में 6वीं मंजिल की छत से कूदकर युवती ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती की मां ने उसकी शादी के लिये पैसे जोड़ कर रखे थे। इन रूपयों को युवती ने ऑनलाइन कम्पनी में निवेश कर दिया था। कंपनी से जब पैसा वापिस नहीं आया तो वह तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व उसने भाई और पिता को मोबाइल पर मैसेज भी भेजा था। मैसेज भ्में लिखा था कि आपके लिये रकम छोटी हो सकती है, लेकिन मेरे लिये यह बड़ी रकम है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मैसेज पुलिस के पास नहीं आया है।
क्या है घटनाक्रम
कोलार थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल ने बताया कि सिंगापुर सिटी कैम्पस निवासी अदिति रघुवंशी 26, पिता प्रदीप रघुवंशी ने एमएड किया था। वह बच्चों को घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती थी। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की सुबह वह 6 मंजिला बिल्डिंग की छत पर वह घूमने गयी थी। काफी देर तक ज बवह नहीं आयी तो भाई विवेक ने उसे तलाशना शुरू किया। इसी दौरान कैम्पस के एक व्यक्ति ने बताया कि एक युवती खून से लथपथ नीचे प्ड़ी हुई है। जाकर देखा तो वह अदिति थी। उसे तत्काल जेके अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

