मैनेजर का शव होटल के कमरे में मिला, दवा कंपनी का मैनेजर था और इन्दौर का निवासी बताया, हार्टअटैक की संदेह
ग्वालियर. महिमा होटल में कमरा नम्बर 107 में दवा कंपनी के मैनेजर का लाश मिली है। मृतक इन्दौर का निवासी बताया जा रहा है। भोपाल की दवा कंपनी में बतौर मैनेजर था। एक दिन पूर्व ही वह काम ग्वालियर आया था। रात में खाना खाकर सो गया है। मंगलवार की दोपहर सोकर नहीं उठा तो होटल प्रबंधन की हाउस कीपिंग ने टीम ने मैनेजर को बताया जब अन्दर से कोई आवाज नहीं आई तो मैनेजर ने इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुच कर कमरा खुलवाया तो युवक उलटा पड़ा हुआ था उसकी नाक से खून आ रहा था। पहली नजर में हार्टअटैल जैसा लगा। पुलिस शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और इसकी सूचना परिजनों को भेज दी। परिजनों की बुधवार की दोपहर तक पहुंचने की संभावना है।
क्या है पूरा मामला
इंदौर लाल चौराहा निवासी विनोद उपाध्याय भोपाल की टॉरेंट कंपनी ;दवा कंपनीद्ध में मैनेजर था। सोमवार को वह ग्वालियर पहुंचा। पड़ाव स्थित महिमा होटल के कमरा नंबर 107 में रुका था। रात को स्टाफ उसे खाना देने पहुंचा। उसके बाद उसने कमरा बंद कर लिया। उसका एक साथी उसी होटल में दूसरे कमरे में रुका था। सुबह उठकर उसने विनोद को फोन लगायाए लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। सोचा कि शायद सो रहा होगा। कुछ देर बाद दोबारा फोन कियाए तब भी नहीं उठाया। इसके बाद विनोद के कमरे का दरवाजा खटखटायाए लेकिन जबाब नहीं मिला। फिर होटल के स्टाफ ने आकर दरवाजा खटखटायाए तब भी जबाब नहीं मिला। स्टाफ ने पुलिस को बुलाया।
एक माह पूर्व भी यहीं रूका था
थ्वनोद भोपाल में नौकरी करता था। अक्सर वह कम्पनी के काम से यहां आया करता था। टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना ने बताया कि होटल के कमरे में दवा कम्पनीी के मैनेजर की लाश मिली है। वह सोमवार को इस होटल में आया था। कमरे में शराव का आधा खाली क्वार्टर भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन के आने के बाद ही पता चल सकेगा।
अंदर बेड पर पड़ा मिला शव
पुलिस ने भी कई आवाज लगाई, लेकिन अंदर से जबाब नहीं मिला। दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी थी। पुलिस ने धक्का देकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी। कमरे मे पहुंचे तो देखा विनोद बिस्तर पर मृत पड़ा है। कमरे में आधा खाली शराब का क्वार्टर और सलाद की प्लेट भी मिली। अनुमान है कि रात को उसने शराब पी होगी। आशंका है कि देर रात उसे हार्ट अटैक आया होगा। पुलिस ने शव को निगरानी में लेने के बाद इंदौर में मैनेजर के परिजन को भी खबर कर दी है। वह ग्वालियर के लिए निकल गए हैं।

