ग्वालियर में 502, भोपाल में 572 नए केस, सीएम शिवराज ने दिए सख्ती के संकेत
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सख्ती के संकेत दिए हैं। सरकार ने बुधवार को होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार को रद्द कर दिया गया है। शिवराज सिंह ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। उन्होंने बच्चों से कहा है कि वे घर में ही सूर्य नमस्कार करें। बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 11 हजार से ज्यादा हो चुकी है, जो लगातार बढ़ती जा रही है।
ग्वालियर में तीसरी लहर में पहली बार 500 से ज्यादा नए मरीज
मंगलवार को मिली स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में ग्वालियर में तीसरी लहर में पहली बार 500 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इस दिन 502 नए संक्रमित मिले हैं। भोपाल में 572 नए केस मिले हैं। इसके अलावा जबलपुर में 210 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
गृहमंत्री बोले गंभीर स्थिति होने पर स्कूल्स पर फैसला लेंगे
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कोरोना की स्थिति पर सरकार नजर बनाए हुए है। गंभीर स्थिति होने पर स्कूल बंद करने के लिए तत्काल निर्णय लेंगे।

