Uncategorized

मुरार के उटीला में एक्साइज विभाग की टीम पर हमला, दस्तावेज छीन कर फाड़ंे, टीम को मौके से भागना पड़ा

ग्वालियर. अवैध शराब की सूचना पर टिहोली गांव पहुंची एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम पर 3 बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों में न सिर्फ टीम से मारपीट और गाली गलौज की, बल्कि उपनिरीक्षक के हाथ से शासकीय दस्तावेज छीन कर फाड़ दिये। हालात बिगड़ते देख टीम को घटनास्थल से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। यह घटना शविार की शाम उटीला थाना इलाके की है।
क्या है घटनाक्रम
आबकारी उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह मीणा अपनी टीम के साथ टिहोली गांव पहुंचे थे। टीम में एसआई शिवा रघुवंशी समेत सात आरक्षक और दो महिला आरक्षक शामिल थीं। कार्रवाई के दौरान गांव के आरोपी करू बाथम और उसके पिता बाबूलाल बाथम ने टीम से अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी बंटी यादव (निवासी सौंसा) को मौके पर बुला लिया।
तीनों ने मिलकर टीम को गालियां दीं और उपनिरीक्षक से दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। माहौल बिगड़ता देख टीम को गांव से निकलकर उटीला थाना पहुंचना पड़ा। यहां उपनिरीक्षक मीणा की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया कि घटना गंभीर है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *