मुंबई में भारी बारिश, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भरा
मुंबई. सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। हाल ही में शुरू हुए वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 मई को ही इसका उद्घाटन किया था। इधर घने बादलों की वजह से विजिबिलिटी लो है। इस वजह से 8 फ्लाइट्स प्रभावित हुई है। सडकों पर भी लोग गाडियों की लाइट ऑन करके ड्राइव कर रहे है।

बारिश के साथ मुंबई में 70 से 80 किमी की रफ्तार से हवा चली जिससे कई इलाकों में पेड गिद गए। बारिश के बाद कई जगह 7 से 8 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। हार्बर, सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई है। हजारों लोग अभी भी फंसे हुए है। इधर पुणे में रविवार की तेज बारिश की वजह से नदी-नाले अचानक उफान पर आ गए। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फटने से पुणे के बारामती और इंदापुर में बाढ जैसी स्थिति बन गई। बारिश के बाद यहां सडकें पानी में डूब गईं। करीब 200 घरों में पानी भर गया और कई गाडियां बह गई। एनडीआरएफ की 2 टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात की गई है।


