मामा की बारात से लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत से पूर्व अंतिम सेल्फी ली थी
ग्वालियर. बहोड़ापुर में 17 वर्षीय छात्रा को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। छात्रा का लहंगा ट्रक के टायर में फंसा तो वह घिसटती चली गयी। लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन ट्रक चालक गाड़ी को दौड़ता हुआ निकल गया। जबकि छात्रा ने वहीं तड़पते हुए दम तोड़ लिया। घटना से चंद मिनट पहले ही उसने गार्डन के गेट पर एक सेल्फी ली थी। जो उसकी मौत से चंद मिनट पहले और अंतिम सेल्फी साबित हुई। घटना के बाद भाई बोला-ब सवह ही पीछे रह गयी थी काश हम उसका भी हाथ पकड़़कर ले आते।
घटना शहर के बहोड़ापुर के नजदीक स्वयंवर मैरिज गार्डन के सामने रात 1.30 बजे की है। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी । लेकिन एक घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर ही नहीं पहुंची। उधर घटना के बाद घबराया ट्रक चालक गाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। मृतक छात्रा 2 भाईयों के बीच इकलौती बहन थी।
क्या है घटनाक्रम
शहर के चना कोठार निवासी जमशेदउद्दीन मशीन ऑपरेटर हैं। उनके 3 बच्चे बेटा आफताब उर्फ सोनू खान, मोहसिन खान और सबसे छोटी बेटी साजिया खान (17) हैं। शुक्रवार को साजिया के मामा की शादी थी। बारात में शामिल होने के लिए वह पूरे परिवार के साथ बहोड़ापुर स्थति स्वयंवर मैरिज गार्डन आई थी। मामा की शादी में इकलौती भांजी ने जमकर नाचा। शादी को यादगार बनाने के लिए खूब सेल्फी भी लीं, लेकिन कोई नहीं जानता था कि चंद मिनट बाद क्या होने वाला है।रात 1.30 बजे जब वह शादी में शामिल होने के बाद घर के लिए लौट रहे थे तो साजिया के दोनों भाई और परिवार के अन्य सदस्य रास्ता क्रॉस कर दूसरी तरफ अपनी कार तक पहुंच गए। साजिया पीछे रह गई। उन्होंने साजिया को जल्दी बुलाया। जब साजिया रास्ता क्रॉस कर रही थी तभी बहोड़ापुर की तरफ जा रहे एक आयशर ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए साजिया को कुचल दिया। छात्रा का लहंगा उसके पहिए के ऊपर एंगल में फंसा तो वह कुछ दूर तक घिसटती भी चली गई। यह देखकर लोगों ने आयशर ट्रक वाले का पीछा भी किया, लेकिन वह गाड़ी दौड़ाता हुआ भाग गया।
पुलिस जब थाने पहुंची तो ट्रक ड्रायवर थाने में बैठा मिला
घटना के बाद घटनास्थल से ही पुलिस को खबर दी गयी लेकिन पुलिस एक घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। जबकि कुछ लोग ट्रक का पीछा कर रहे थे तो जब उन्होंने थाने में ट्रक खड़ा देखा तो वह थाने पहुंचे। यहां देखा चालक ट्रक को थाने के बाहर खड़ा कर अन्दर बैठा था। पुलिस ने पब्लिक से उसे बचाते हुए अन्दर लॉकअप में डाल दिया था। परिजन का आरोप था कि चालक नशे में था।
मौत से पहली ली थी अंतिम सेल्फी थी
साजिया 2 भाईयों के बीच इकलौती बहन थी। 12वीं की छात्रा थी। उसकी कद काठी अच्छी थी। मामा की शादी में उसने काफी एंजॉय किया था। बारात से लेकर हर मोके पर सेल्फी खींची थी। जिससे यह शादी यादगार रहे। बल्कि हादसे से चंद मिनट पहले भी गार्डन के गेट पर उसने अपने जीवन की अंतिम सेल्फी ली थी। जब वह सेल्फी ले रही थी तो किसी को नहीं पता था कि यह उसके जिन्दगी की अंतिम सेल्फी होगी।

