मप्र में 1 अप्रैल से ऑनलाइन ही होगा बिजली बिलों का भुगतान
भोपाल. मध्य प्रदेश में अब बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करने पर 5 रुपए से 20 रुपए तक की छूट मिलेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जानकारी दी है कि 1 अप्रैल से कंपनी अपने कैश काउंटर बंद करने जा रही है। विकल्प के तौर पर एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर, एटीपी मशीन, कंपनी के पोर्टल के जरिए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। इसके अलावा मोबाइल ऐप्स के जरिए भी बिल जमा किया जा सकेगा।
कुछ चिन्हित स्थानों पर चयनित एजेंसियों को ऑनलाइन भुगतान के लिए अधिकृत किया
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जानकारी दी है कि कुछ चिन्हित स्थानों पर चयनित एजेंसियों को ऑनलाइन भुगतान के लिए अधिकृत किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ऑनलाइन भुगतान के अन्य विकल्पों को उपलब्ध कराने पर भी विचार कर रही है।
कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि फरवरी-मार्च महीने में मीटर रीडर को बिजली बिल भुगतान के लिए अधिकृत नहीं किया गया है इसलिए इन महीनों में मीटर रीडर को बिजली बिल का भुगतान नहीं करें। कंपनी ने यह भी किया है कि यदि ऐसा कोई व्यक्ति कैश कलेक्शन के लिए उपभोक्ता के परिसर में आता है तो उससे बिजली कंपनी का आईडी कार्ड जरूर मांगें तथा संबंधित व्यक्ति की फोटो खींचकर रखें मतलब फरवरी, मार्च महीने के बिजली बिलों का भुगतान आप एक साथ 1 अप्रैल को कर सकते है। अरग आप ऑनलाइन भुगतान करते है तो आपको 5 से 20 रुपए तक की छूट भी मिलेगी।

