मनोरंजनालय पार्क में 1.78 करोड़ लागत के सभागार का भूमिपूजन
ग्वालियर उपनगर ग्वालियर में जारी विकास कार्यों की श्रृंखला में एक ओर आयाम जुडने जा रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 20 जनवरी को दोपहर 1 बजे हजीरा स्थित मनोरंजनालय पार्क में एक करोड 78 लाख रूपये की लागत से बनने जा रहे अत्याधुनिक सभागार (आडिटोरियम) की आधारशिला रखेंगे। साथ ही मनोरंजनालय पार्क में 57 लाख रूपये की लागत से लगाये जा रहे फुब्बारे का भी भूमि पूजन करेंगे।
इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, माहपौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार, सभापति मनोज तोमर एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मीरा मानसिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

