LatestNewsराज्य

मदन राठौड़ फिर से बने BJP प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान. भाजपा ने एक बार फिर से मदन राठौड़ को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सात महीनों के भीतर यह दूसरा मौका है जब उन्हें पार्टी की कमान दी गई है। शुक्रवार को हुए चुनाव में उनके खिलाफ किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा, जिससे उनका प्रदेशाध्यक्ष बनना पहले से तय माना जा रहा था।
गौरतलब है कि भाजपा के चुनाव प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान वसुंधरा राजे ने ‘एकजुट, नो गुट, एक मुख’ का नारा देते हुए पार्टी में एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *