एयर इंडिया के विमान टूटी सीट पर बैठकर शिवराज सिंह चौहान की यात्रा, परेशानी के लिये एयरइंडिया से पूछे सवाल
नई दिल्ली. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंेत्री शिवराजसिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल उठाते हुए एक ट्विटर किया है। जिसमें उन्होंने विमान में सीट की खराब स्थिति को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने बताया है कि उन्हें भोपाल से दिल्ली की यात्रा के लिये एयर इंडिया की फ्लाइट ए1436 में टिकट मिला था। जहां उन्हें सीट नम्बर 8सी आवंटित की गयी है। लेकिन जब वह अपनी सीट पर पहुंचे तो देखा कि वह टूटी हुइ्र थी। अन्दर धंसी हुई थी। जिस पर बैठना तकलीफदेह हो गया।
सोशल मीडिया हैण्डल एक्स पर इस मामले में लेकर शिवराजसिंह चौहान ने पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने एयर इंडिया को भी टैग किया था। इस पोस्ट में केन्द्रीय शिवराजसिंह चौहान ने बताया कि आज मुझे भोपाल से दिल्ली जाना था। पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरूक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है। मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर ए1436 में टिकट करवाया था। मुझे सीट नंबर 8सी आवंटित हुई । मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अन्दर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।
शिवराज ने आगे लिखा है कि जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की। उन्होंनंे बताया कि प्रबंधन को अपने सूचित कर दिया था कि यह सीट ठीक नहीं है। इसका टिकट नहीं बेचना चाहिये। ऐसी एक नहीं औरे भी सीटें है। इस बीच सहयात्रियों ने मुझसे आग्रह किया कि मैं सीट बदलकर अच्छी सीट पर बैठ जाऊ। लेकिन मैं अपने लिये किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दू, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा।

