भोपाल में अभी तक 323 केस, 20 नये पॉजिटिव मिले, एक ही परिवार 28 माह बच्चे सहित 4 लोग संक्रमित
भोपाल. गुरूवार की सुबह 20 नये पॉजिटिव केस के मामले सामने आये हैं। अशोका गार्डन इलाके में एक ही परिवार के 2 माह के बच्चे सहित 4 लोग संक्रमित पाये गये है। अब भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 323 हो गयी है। इससे पूर्व राजधानी में बुधवार की शाम राहत देने वाली खबर आयी थी। चिरायु अस्पताल में भर्ती 44 मरीज एक साथ ठीक होकर घर भेजे गये हैं। अभी तक भोपालमें 78 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। उधर, शहर की प्रोफेसर कॉलोनी को सक्रमण मुक्त घोषित कर दिया है। यहां पर 25 दिन से कोई नया केस नहीं मिला है। जबकि दो दिन में भोपाल में 850 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में केवल 15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
लगातार बढ़ रही हैं संक्रमितों की संख्या
प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की सख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मप्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1587 हो गयी है। इन्दौर में अभी तक 923 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसके बाद 170 इलाके कंटोमेंट एरिया घोषित हो चुके हैं। वही राजधानी भोपाल में कोरोना के मामले 303 हैं खरगोन और उज्जैन में 41-41 कोरोना संक्रमितों मामले सामने आ चुके हैं।
प्रायवेट हॉस्पिटल नहीं खोले तो लायसेंस होंगे निरस्त
इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवर की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अगर प्रायवेट अस्पताल नहीं खुलते हैं तो उनके लायसेंस निरस्त कर दिये जायें। उन्होंने कहा है कि कलेक्टर एक टीम बनाकर दिखवायें कि प्रायवेट अस्पताल खुल रहे हैं या नहीं।

