भैंस डेयरी संचालकों द्वारा गोबर नालियों में बहाने पर 28 हजार रुपये से अधिक का वसूला जुर्माना
ग्वालियर – स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं आदतन कचरा फैलाने व डस्टबिन का उपयोग न करने वालों एवं गोबर नालियों में बहाने वालों के खिलाफ नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों एवं गोबर नालियों में बहाने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत गोवर्धन कॉलोनी पिंटू पार्क सैनिक कॉलोनी एवं प्रगति विहार कॉलोनी भैंस डेयरी संचालकों एवं गंदगी फैलाने वालों पर 16000 रूपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जेडएचओ, डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह ठाकुर के निर्देशन में तानसेन नगर, गुदड़ी मोहल्ला, कोटा वाला मोहल्ला इत्यादि स्थानों पर गोबर नाली में बहाने पर भैस डेयरीयों पर 12000 रूपये का जुर्माना किया गया। कार्रवाई में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जेडएचओ, डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।
[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”
circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]
[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

