भूकंप- कमरे में रखी 25 लाशों से लिपट कर रो रहा था यह शख्स, सीरिया से इस परिवार के भूकंप से तबाह

तुर्किये. तुर्की से सीरिया तक चारो ओर तबाही का नजारा फैला हुआ है। भूकंप में जमींदोज हुई इमारतों के मलबों में दबी लाशों को निकालने का सिलसिला जारी है। हजारो परिवार बेघर हो गये हैं। सैकड़ों बच्चे अनाथ हो गये। इस विनाशकारी भूकंप में किसी ने अपना लाइफपार्टनर खोया तो किसी ने पूरा परिवार। ऐसे ही एक कहानी सीरिया के रहने वाले अहमद इदरीस की है।

शेल्टर होम का एक कमरा जहां 25 शव रखे हुए हैं। इन लाशों के बीच एक जिन्दा शख्स भी ह ैवह कभी एक शव के पास जाता है तो कभी दूसरे के पास। रोता हुआ बिलखते हुए वह मरे हुए शख्स का नाम पुकारता और फिर उससे लिपट जाता है। इन लाशों के बीच जो जिन्दा शख्स है जो वह अहमद इदरीस है और यह दिल दहला देने वाला दृश्य सीरिया के सराकिब शहर का है। सोमवार को जो भूंकप आया था।ि वह इदरीस को जीवन भर का दुःख दे गया। भूकंप में उनके परिवार के 25 लोगों की मौत हो गयी।
तुर्की और सीरिया में सोमवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र तुर्की और सीरिया के बॉर्डर के पास था. ऐसे में तुर्की से सीरिया तक हर तरफ तबाही का मंजर है. भूकंप में जमींदोज हुईं इमारतों के मलबों में शवों के निकलने का सिलसिला जारी है. हजारों परिवार बेघर हो गए. सैकड़ों बच्चे अनाथ हो गए. दोनों देशों में अब तक भूकंप से 15000 लोगों की मौत हो चुकी है. तुर्की में अब तक 12,391 लोगों की मौत हुई है, जबकि सीरिया में 2,992 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. दोनों देशों में 11000 से ज्यादा इमारतें तबाह हुई हैं. वहीं, घायलों की तादाद भी 15000 से अधिक है.

