भितरवार में घर से लापता 15 वर्षीय किशोरी, परिजनों का संदेह परिचित बहला-फुसला कर ले गया
ग्वालियर. भितरवार के वार्ड नम्बर 5 में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार से घर से लापता है। टीआई भितरवार राजकुमारी परमार ने बताया कि भितरवार वार्ड नम्बर 5 के परिवार ने नाबालिग बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों के अनुसार ग्वालियर में रहने वाला एक व्यक्ति, जिसका उनके घर पर आना-जाना था। उस पर उन्हें संदेह है। पुलिस ने किशोरी की तलाश में लड़के के ठिकाने पर दविश दी थी लेकिन वह घर पर नहीं मिला है। अब पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी लेकर तलाश में जुटी हुई है।

