भिण्ड में नकली मावा, पनीर और दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी, रिफाइंड ऑयल से तैयार कर रहे थे मावा, दीवाली पर तैयार होनी मिठाईयां
ग्वालियर. यदि आप दीपावाली पर मिठाई बाजार से खरीदकर लाये तो पता कर लें कि यह कैसे मावा से तैयार किया गया है। भिण्ड के प्रतापपुरा में पुलिस ने छापा मार कर नकली मावा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जब पुलिस और खाद्य विभाग की टीम पर यहां पहुंची तो दृश्य देखकर दंग रह गयी। खुलेआम लोगों की जान से खेलने का सामन तैयार हो रहा था। टीम ने यहां से 2 क्विंटल नकली मावा जब्त किया है। यहां सिंथेटिक दूध, कैमीकल्स, रिफाइंड, ऑइल मिलाकर नकली मावा (मीठा जहर) तैयार किया जा रहा था। यह मावा के बारे में पता लगा है कि इसे मप्र के ग्वालियर-चम्बल अंचल समेत मालवा व महाराष्ट्र तक ठिकाने लगाया जाना था। यहां से पुलिस ने काफी मात्रा में कैमीकल्स, सिंथेटिक दूध पाउडर, रिफाइंड ऑयल समेत माल बरामद किया है। फिलहाल 3 लोगों को भी हिरासत में लिया है।
नकली घी और पनीर के चर्चित है भिण्ड
ग्वालियर चम्बल संभाग के 3 जिले ग्वालियर, भिण्ड व मुरैना नकली मावा, घी व पनीर के लिये चर्चित हैं। यहां का माल प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, यूपी सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता है। त्यौहार के चलते यहां नकली मावा बनाने की शिकायतें एसपी मनोज कुमार सिंह को मिली थी। उन्होंने कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके बाद एएसपी कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी मेहगांव, आरकेएस राठौर, थाना प्रभारी गोरमी सुरेश शर्मा के साथ मिलकर प्रतापपुरा में विक्रम सिंह पुत्र जयराम सिंह नरवरिया के फार्म हाउस पर छापा मारा। यहां बड़ी मात्रा में नकली मावा बनते मिला। यहां से पुलिस की टीम ने काफी मात्रा में कैमीकल्स, सिंथेटिक दूध, मशीन अन्य सामान मौके से जब्त किया है। इससे हजारों किलो मावा बनाकर प्रदेश के कई शहरों समेत पड़ौसी राज्यों में भेजा जाना था।
कैमिकल, सिंथेटिक दूध सब मिला
पुलिस ने गौरमी के प्रतापपुरा गांव से विक्रम सिंह नरवरिया के घर से 7 कट्ठा दूध पाउडर, हाइड्रोजन परऑक्साइड माल्टो पाउडर का आधा कट्टा, नकली घी बनाने की मशीन जप्त की है। महेंद्र पुत्र श्रीलाल नरवरिया के यहां से करीब 2 क्विंटल मावा, महेश सिंह पुत्र जयराम सिंह नरवरिया के यहां से करीब ढाई क्विंटल नकली मावा, बन्ना पुत्र गंगा सिंह नरवरिया के यहां से करीब 1 क्विंटल मावा जब्त किया है। यहां से सैकड़ों लीटर सिंथेटिक दूध बनाने के लिए पाउडर भी मिला है।

