भिण्ड में अंर्तराज्यीय मोटरसाईकिल चोर गैंग दबोचा, चोर से 33 बाइक जब्त की पुलिस ने
भिण्ड. गोरमी थाना पुलिस ने एक मोटरसाईकिल गैंग चोर दबोचा है। इस चोर गैंग में 3 बदमाश पकड़े गये है। जोकि भिण्ड सहित दूसरे जिलों में भी मोटरसाईकिल चोरी की घटना का अंजाम दे रहे थे। मोटरसाईकिल चोर गैंग से अभी तक 33 मोटरसाईकिल जब्त की जा चुकी है। पुलिस ने पकड़ी गयी मोटरसाईकिलों की कीमत 20 लाख रूपये बताई गयी है।
भिण्ड एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार पिछले कुछ समय से भिण्ड सहित आसपास के इलाकों से मोटरसाईकिल चोरी हो रही थी। यह चोर गैंग नयी मोटरसाईकिलों करते थे। जिन्हें किश्त न जमा कर पाने का झांसा देकर ग्राहकों को बेचते थे। पुलिस ने अभी तक 33 मोटरसाईकिलें जब्त कर ली है। इनकी कीमत 20 लाख रूपये है। पकड़े गये आरोपियों ने यूपी फिरोजाबाद के हजरत नगर का रहने वाला मुबीन खान मुख्य सरगना हे। इसमें भिण्ड के माडहन का रहने वाला शातिर बदमाश सुरेन्द्रसिंह भदौरिया और तीसरा आरोपी शिवम शुक्ला है। मामले में अभी एक बदमाश फरार है।

33 में से 27 हीरो कंपनी की बाइक
बाइक चोरों की पहली पसंद हीरो कंपनी की बाइक बनी हुई है। पुलिस ने जो बाइक बरामद की है। उनमें सबसे ज्यादा हीरो कंपनी की है। कुल 33 बाइक में हीरो कंपनी कीर 27 बाइक है।

