अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस-अस्तित्व, नारी का…. नारी को ….नारी से …. नारी के लिए. सम्मान समारोह
ग्वालियर जेसीआई सुरभि द्वारा भगिनि निवेदता पब्लिक स्कूल , घोसीपुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बीजेपी की भूतपूर्व एम. पी एवं मध्यप्रदेश की केबिनेट मिनिस्टर श्रीमती माया सिंह विशष्ट अतिथि के रूप में सिनेटर रितिका गुप्ता एवं स्पेशल गेस्ट के रूप में लोकतंत्र सेनानी संघ के वाईस प्रेसिडेंट मोहन विटवेकर अतिथि के रूप मे रोहणी विटवेकर एवं ज़ोन डायरेक्टर – मेनेजमेंट विजेता सिंह उपस्थित रही । महिलाए हर क्षेत्र मे अतुल योगदान दे रही है इस को ध्यान मे रखते हुए इस कार्यक्रम मे हर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया ।
उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया
श्रीमती जानकी बाई- घरेलू कार्यकर्ता, श्रीमती वंदना गुप्ता – घरेलू कार्यकर्ता, श्रीमती रितिका गुप्ता – आर्टिस्ट, डॉ वीरा लोहिया जी -गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ पदमा मजूमदार -गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ गरीमा वैश्यय – होम्योपैथी, डॉ प्रशस्तिगुप्ता – क्लिनिकल साईकोलोजिस्ट, श्रीमती गीतांजलि – एक्टर , लेखक , निर्देशक, श्रीमती शिल्पा संकलया- घरेलू कार्यकर्ता, श्रीमती प्रीती विजयवर्गीय – क्रीया बाय प्रीती की फाउंडर, श्रीमती कादम्बरी आर्य – कवित्री, श्रीमती सोम्या मिश्रा – डान्सर, श्रीमती नम्रता सक्सेना – एनीमल पैट केयर, श्रीमती रोहनी विटवेकर -शिक्षा एकेडमी, श्रीमती रिचा शिवहरे – सोशल वर्कर, श्रीमती गीता नागरीया – सोशल वर्कर, श्रीमती रामवती राजे – सोशल वर्कर, श्रीमती रचना सिंह- एनट्रोपिनोर, श्रीमती प्रियंका पवार- एनट्रोपिनोर, श्रीमती रेनू जाजू-एनट्रोपिनोर, श्रीमती सुषमा गुप्ता – एनट्रोपिनोर, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता – एनट्रोपिनोर, श्रीमती वंशिका राजवाड़े – एनट्रोपिनोर एवं सोशल वर्कर, श्रीमती दीपिका विटवेकर – वॉइस ओवर आर्टिस्ट, श्रीमती बरखा नामदेव- ब्यूटीशियन एवं योगा ट्रेनर, श्रीमती मीनू गुप्ता- घरेलू कार्यकर्ता।
इन सभी को उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया एवं उनको सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, अवार्ड,उपहार प्रदान किये गए । संस्था द्वारा सदस्यों को मिडकोन एवं ज़ोनकोन के अवार्डस भी दिए गए । कार्यक्रम की संयोजिका रीटा तनेजा एवं दीपिका विटवेकर रही । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वंशिका राजवाड़े एवं आभार पिंकी गुप्ता ने व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में नीलम अग्रवाल, नीतू गुप्ता , शीतल , राखी , अनीता , रचना , दीपा , आशा , प्रियंका कालाजंग, दीप्ती , राधा , ज्योति , सीमा , निशा, रेनू , माधुरी , पूर्णिमा , जिग्यासा , सोनल , नेहा , कृष्णा आदि उपस्थित रही । यह जानकारी संस्था की PRO मोनिका शर्मा एवं दिपिका विटवेकर ने दी ।

