भावना हत्याकांड के आरोपी दुबई भागने वाले थे, नेपाल के रास्ते से भागने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दतिया से गिरफ्तार

इन्दौर. भावना उर्फ तन्नू सिंह हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपी स्वास्तिका, आशु यादव और मुकुल पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के अनुसार गोली मुकुल ने चलाई थी। भावना के बीच तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के फ्लैट की तलाशी। जहां से 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 50 से अधिक एटीएम कार्ड और 50 से ज्यादा बैंक खातों की पासबुक बरामद हुई है। 2 मैगजीन और कारतूस भी मिले है। आरोपी ऑनलाइन सट्टे का काम करते हैं। आरोपी ने दुबई भागने की प्लानिंग की थी।
आपको बता दें कि 21 मार्च को इंदौर के महालक्ष्मी नगर में एक फ्लैट में ग्वालियर निवासी भावना गोली लगने से जख्मी हो गयी थी। 3 लोग उसे लेकर कार से बॉम्बे हास्पिटल पहुंचे और छोउ़कर भाग । उपचार के दौरान भावना की मौत हो गयी थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी भोपाल से थार जीप से भागे हैं।
आरोपियों की 3 बातें आयी सामने
पहले जानकारी मिली कि तीनों आरोपियों को ग्वालियर से पकड़ा गया है।
फिर बताया गया कि दतिया से गिरफ्तारी हुई है, हालांकि दतिया एसपी ने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया।
इसके बाद जानकारी मिली कि पुलिस ने आरोपियों को हिमाचल प्रदेश के कसौली से पकड़ा है। इसकी भी पुष्टि नहीं की गई है।
नेपाल के रास्ते दुबई भागना चाहते थे आरोपी
भावना हत्याकांड के आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी विदेश भी भाग सकते हैं। इसे देखते हुए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक, आरोपी इंदौर के रास्ते भोपाल गए। फिर ट्रेन से झांसी पहुंचे। झांसी से दिल्ली, फिर कसौली और उसके बाद उत्तराखंड गए। वहां से वे नेपाल के रास्ते दुबई भागने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद वे ग्वालियर आ गए।
भोपाल में दोस्त के घर रह रहे थे आरोपी
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने भोपाल से विख्यात पाठक को भी पकड़ा है। पीयूष अवस्थी और कान्हा गोयल को भी हिरासत में लिया है। इंदौर के जिस मकान में घटना हुई उसका रेंट एग्रीमेंट इन तीनों के नाम पर है। हत्या के बाद आशु, मुकुल और स्वास्तिका भोपाल में विख्यात के घर पर रुके थे। फरारी में आरोपियों को संरक्षण देने के मामले में विख्यात को भी आरोपी बनाया गया है।

