LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भारत-पाक वल्ड कप मैच के लिए 12 हजार सुरक्षाकर्मी, बम स्क्वॉड, एंटी ड्रोन तैनात

अहमदाबाद. 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ही पूरे अहमदाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। स्टेडियम में तो सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी ही साथ ही स्टेडियम के बाहर अहमदाबाद के हर संवेदनशील इलाकों में भी एहतियात के तौर पर जवान तैनात होंगे। इस मैच के लिए न केवल गुजरात पुलिस बल्कि बम डिस्पोजल और एंटी ड्रोन यूनिट के साथ ही नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की जाएगी। इन सभी सुरक्षा एजेंसियों के करीब 11 हजार से ज्यादा स्टाफ अहमदाबाद में ड्यूटी देंगे।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी ड्यूटी पर लगाई गई
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि एनएसजी की तीन टीम और एंटी ड्रोन की एक टीम होगी। बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी एक्टिव रहेगी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी ड्यूटी पर लगाई गई है। लंबे समय बाद भारत में दोनों देशों के महा मुकाबले की मेजबानी हो रही है। ऐसे में बीसीसीआई से लेकर केन्द्र और राज्य सरकार सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कौताही बरतना नहीं चाहते। इस मुकाबले की सुरक्षा व्यवस्था पर देश की सुरक्षा एजंसियों की नजर भी बनी हुई है। हाल ही में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की मौजूदगी में भी सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक हाईलेवल मीटिंग की थी।
ये एहतियात भी बरते जाएंगे
पुलिस कमिश्नर के अनुसार स्टेडियम में किसी भी तरह का विवादित बैनर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। हर बैनर और पोस्टर की जांच होगी। सोशल मीडिया पर अहमदाबाद पुलिस की नजर है ताकि अफवाहों से स्थिति न बिगडे। जमालपुर, शाहपुर, दरियापुर जैसे कुछ संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस तैनात होगी। खिलाडियों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा प्रबंध कर लिया गया है। इन सब के बावजूद अगर किसी तरह की आपात स्थिति पैदा होती है तो भी अहमदाबाद पुलिस ने प्लान बी बनाकर रखा है।

टीम इंडिया गुरुवार दोपहर अहमदाबाद पहुंची। यहां 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला होना है। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş pokerklas perabet madridbet betpas maximcasino perabet