Newsराजनीतिराज्य

बन्हेरी के सरपंच के हत्यारे गिरफ्तार

ग्वालियर- थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत कांतीनगर कालोनी के पास 9 अक्टूबर को दिनदहाड़े ग्राम बन्हेरी के सरपंच विक्रम सिंह रावत की अज्ञात बदमाषों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी थी। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर कुछ आरोपियों को चिन्हित भी किया गया। एसपी द्वारा उक्त हत्या के फरार 5 आरोपियों की गिरफ्तारी पर 05-05 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषो के परिपालन में डीएसपी अपराध षियाज़ केएम. एवं डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्षन में क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की टीमों को उक्त हत्या की घटना के फरार आरोपियों की तलाष मेें लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये और उनके शहर से बाहर जाने के रास्तों को चिन्हित किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा षिवपुरी व मुरैना टोल के फुटेज चैक किए गये, जिसमें मुरैना टोल के फुटेज के आधार पर आरोपियों की सबलगढ़-विजयपुर-करौली-सरमथुरा-लालसोट तक की लीड मिलती गई। आरोपियों द्वारा अपने मोबाइलों को बंद कर लिया गया था जिससे उनकी लोकेषन ट्रेस नही हो पा रही थी परन्तु पुलिस इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त हत्या के आरोपी खाटूष्याम की ओर गये हैं जहां पुलिस की 2 टीमों द्वारा आरोपियों की तलाष हेतु लगातार सर्चिंग ऑपरेषन जारी रखा एवं खाटूष्याम की एक सैकड़ा से अधिक लॉज, धर्मषाला तथा होटल चेक किए गये। परन्तु आरोपियों का पता नही चल सका। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी जयपुर तरफ निकल गये इस पर पुलिस की टीमों को जयपुर की ओर भेजा गया। जहां पुलिस द्वारा आरोपियों के छिपने के ठिकानों पर तलाष की गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी पैसे समाप्त हो जाने की वजह से जयपुर से ग्वालियर की ओर निकल गये हैं। पुलिस टीमों द्वारा सूचना के आधार पर आरोपियों का पीछा किया गया तो उक्त आरोपीगण के संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी तिघरा के पास जंगल की ओर देखे गये हैं। उक्त सूचना पर थाना क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव की टीमों को सघन सर्चिंग के लिए लगाया गया तो कुलैथ चौराहा के पास पुलिस टीम को चार संदिग्ध झाडि़यों में छिपे दिखाई दिये, पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख उक्त संदिग्धों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन सर्तक खड़ी पुलिस टीमों द्वारा चारों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर चारों आरोपियों द्वारा ग्राम बन्हेरी सरपंच विक्रम रावत की हत्या करना स्वीकार किया।
सरपंच की हत्या को पुलिस की टीम काफी गंभीरता से लेते हुए टीआई क्राइम ब्रांच अमरसिंह सिकरबार, एसआई रघुवीर मीणा, सुरजीत परमार, एएसआई राजीवसिंह सोलंकी की सक्रियता से इन हत्यारों को टीम को सफलता हाथ लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet pokerklas perabet madridbet madridbet betpas