भारतीय सेना में पुंछ में 7 घुसपैठियों को मार गिराया

नई दिल्ली. भारतीय सेना ने सात पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें तीन पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई है। जब एलओसी के पास घुसपैठ का प्रयास किया गया है। सूत्रों का दावा है कि भारतीय सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की प्लानिंग की गयी थी। इसकी सूचना भारतीय सेना को मिली और उन्होंने पहले ही हमला कर साजिश को विफल कर दिया है। घुसपैठ के बीच मारे गये 7 लोगों में 34 पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बेट) के सदस्यों की भी मौत हो गयी है। यह टीम क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन में एक्सपर्ट होती है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि इस घटना में 5 आतंकवादियों की मौत हुई है। इनमें बीएटी टीम के सदस्यों का जिक्र नहीं किया गया है।
बातचीत से मसले का समाधान करेंगे-पीएम पाकिस्तान
घुसपैठ की यह कोशिश तब की गयी है जब एक दिन पूर्व 6 फरवरी को पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ कह चुके है। कि हम भारत के साथ सभी मसले चर्चा के माध्यम से सुलझायेंगे।
पाकिस्तान सरकारी की मंजूरी से पीओके में हुई जैश-ए-मोहम्मद की बैठक
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बयान के बाद से ही सरकार ने पीओके के रावलकोट में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर -ए-तैयबा को एक रैली की मंजूरी दी गयी है। इसमें बन्दूकें और एके-47 लहराई गयी। इस रैली में एंटी इंडिया नारे लगाये गये। इसमें हमास के लीडर्स भी मौजूद थे।

