Newsमप्र छत्तीसगढ़

भारतीय तत्काल छोड़ें ईरान, सभी दस्तावेज रखें तैयार, एमईए ने जारी की एडवायजरी

नई दिल्ली. ईरान में जारी राजनीतिक अस्थिरता, हिंसक प्रदर्शनों और सुरक्षा हालत में मद्देनजर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिये एडवायजरी जारी की है। तेहरात स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक-चाहे वह छात्र हों, तीर्थयात्री हो, व्यापारी हों या पर्यटक-उपलब्ध साधनों के माध्यम से जल्द से जल्द देश छोड़कर भारत आ जाये।
दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह एडवायजरी भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी 2025 को जारी की गयी सलाह का ही विस्तार है। जारी एडवायजरी में कहा गया है। ईरान में लगातार बदलते हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है। वह कमर्शियल फ्लाइटस सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन के माध्यम से ईरान छोड़ दें।
भारतीय दूतावास ने यह भी दोहराया है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ (PIOs) पूरी सतर्कता बरतें, किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें और स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखें, ताकि हालात से जुड़े ताजा अपडेट मिलते रहें।
दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े सभी दस्तावेज-जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र-हमेशा अपने पास और आसानी से उपलब्ध रखें। साथ ही, किसी भी तरह की सहायता की जरूरत पड़ने पर तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है।
आपात स्थिति के लिए भारतीय दूतावास ने नंबर भी जारी किए है।  दूतावास के अनुसार, भारतीय नागरिक इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +98932179359. ईरान में हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, हिंसा और सुरक्षा कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं, जिसके चलते विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. वहीं अमेरिका ईरान को लगातार सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहा हैहै।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio