भारतीय एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की पठानकोट के नांगलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
पठानकोट. आज, शुक्रवार, 13 जून को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारतीय एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की आज इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। भारतीय एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की पंजाब के पठानकोट के नांगलपुर इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं आई है। अपाचे हेलीकॉप्टर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भीड़ हुई जमा
पठानकोट के नांगलपुर इलाके में आज भारतीय एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद वहाँ भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग यह देखने के लिए वहाँ पहंच गए कि कहीं कोई हादसा तो नहीं हुआ।
एयरफोर्स के बयान का इंतज़ार
इस मामले पर फिलहाल भारतीय एयरफोर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। आधिकारिक बयान के बाद ही इस मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी।

