LatestNewsराज्य

भाजपा में शामिल हुए AAP छोड़ने वाले 8 विधायक

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 8 विधायकों ने शनिवार का भाजपा जॉइन कर ली। एक दिन पहले ही इन विधायकों ने चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। इसके 4 दिन पहले इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। पार्टी को मिलने वाले वोट पर असर पड़ सकता है।
आम आदमी पार्टी विधायक ऋतुराज झा ने भाजपा पर इन विधायकों को लालच देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे भी पार्टी छोड़ने का लालच दिया गया था, लेकिन मैं आखिरी दम तक आम आदमी पार्टी में रहूंगा। आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसमें 26 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे जबकि 4 विधायकों की सीट बदली गई थी। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *