भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर 4 मिनट तक सूर्यतिलक और मंदिर में गूंजे घंटा-घडियाल और शंख

अयोध्या. आज रामनवमी के जन्मोत्सव के मौके पर 12 बजे से राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। दुनियाभर के श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला का सूर्य तिलक देखा है। इससे पहले सुबह 9.30 बजे भगवान रामलला का विशेष अभिषेक हुआ। जो पूरे एक घंटे तक चला और इसके बाद उनका भव्य श्रृंगार किया गया। सूर्याभिषेक का प्रसारण पूरी दुनिया ने देखा है। इससे पहले राममंदिर के साथ-साथ अयोध्या के तमाम मंदिर को फूलों संजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रचलु अयोध्या पहुंचे है। राम की नगरी की भव्यता अलग ही लग रही है। सुबह 9.30 बजे से जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू किये गये ।सबसे पहले रामलला का अभिषेक हुआ।
राममंदिर में यह द्वितीय जन्मोत्सव है। सुबह 10.30 बजे से एक घंटे तक भगवान राम का श्रृंगार हुआ है। उसके बाद प्रसाद लगाया गया। दोपहर 12 बजे रामलला का जन्मोत्सव शुरू हो गया है। मंदिर में पूजन-अर्चन-आरतीऔर सूर्यतिलक हुआ है। इससे पहले शनिवार को सूर्य तिलक का ट्रायल कराया गया। जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया गया है। अयोध्यचा के सभी प्रवेश द्वारों से लेकर राममंदिर सहित पूरे राम जन्मभूमि परिसर का दृश्य आलौकिक प्रतीत हो रहा है। दोपहर 12 बजे रघुकुल में रामलला के जन्म लेते ही उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया है।

