ब्रीफकेस लूट कर भाग रहे चोर को भीड़ ने पकड़कर किया पुलिस हवाले, पूछताछ में ओर भी चोरियों के खुलासा होने की संभावना

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित सचिन तेंदुलकर मार्ग के नजदीक एलआईसी ऑफिस पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर कार में रखे ब्रीफकेस को लेकर भागा। इस बीच आनंद मार्ग के पास खड़े राहगीरों ने चोर को पकड़ लिया और जमकर उसकी मारपीट की गयी। लेकिन उसने अपना नाम नहीं बताया। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी। मौके पर थाना विश्वविद्यालय के टीआई मनीष धाकड़ अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोर को थाने लेकर आये अभी फिलहाल पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला
दोपहर 2 बजे सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में डवलपमंेंट अधिकारी उज्जवल श्रीवास्तव को सूचना दी की आपकी कार नम्बर एमपी07सीके 2468 का शीशा तोड़कर चोर ब्रीफकेस निकाल कर ले जा रहा था उसे भीड़ ने दबोच लिया उन्होंने मौके पर अपने ब्रीफकेस को पहचाना और पुलिस को बुलाकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
हो सकता ओर चोरियों का खुलासा

मौके पर चोर को पीट रही भीड़ में से बताया कि यह तो स्मैकची है नशे के लिये चोरियां करता है। भीड़ ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह घटनास्थल 2 लोग थे जिसमें एक भाग गया दूसरा भीड़ के हाथ लग गया। पूछताछ में ओर भी चोरियों का खुलासा हो सकता है।

