बैजाताल पर यातायात अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाया, किया सामान जब्त
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।मदाखलत अधिकारी ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देशानुसार उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
आज पूर्व विधानसभा अंतर्गत बैजाताल स्थित मोती महल रोड़ पर हाथ ठेले एवं गुमटी रख कर किया गया आस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाकर उक्त हाथ ठेले एवं गुमटियां जप्त कर डीबी. सिटी स्थित मदाखलत कार्यालय में भेजी गई। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक एवं मदाखलत अमले द्वारा की गई।

