LatestNewsराज्य

बेला की बावडी पर आई-20 कार से पुलिस ने 50 लाख रुपए कैश पकडा

ग्वालियर. पुलिस के लिए सोमवार का दिन काफी परिश्रम भरा रहा। सोमवार को हाईवे पर चार अलग चेकिंग पॉइंट पर पुलिस ने करीब एक करोड रुपए से ज्यादा कैश पकडा। जलालपुर हाईवे पर बाइक सवार से 47 लाख रुपए के पुराने नोट मिले इसके अलावा हाईवे पर बेला की बावडी पर आई-20 कार से 50 लाख रुपए कैश पकडा। वहीं झांसी रोड और हजीरा में चार लाख पकडे गए। पुलिस ने इन मामलों की जानकारी चुनाव आयोग और आयकर विभाग को दे दी है।
बेला की बावडी पर आई-20 कार से 50 लाख रुपए कैश पकडा
जानकारी के अनुसार पुलिस का तीसरा एक्शन गिरवाई थाना स्थित बेला की बावडी पर हुआ। यहां आई-20 कार में सवार मनोज कुशवाह और रामस्वरूप रावत के पास से पुलिस ने 50 लाख की नकदी बरामद की है। पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह भितरवार से जमीन बेचकर आ रहा था। जिस पर पुलिस ने उससे डिटेल में पूछताछ की। पुलिस की चौथी और आखिरी कार्रवाई हजीरा थाना पुलिस ने की है जिसमें चेकिंग के दौरान लोडिंग पिकअप गाडी में सवार बोटम यादव निवासी घासमंडी के पास से पुलिस ने 1 लाख 90 हजार रुपए जब्त किए है।
आयकर विभाग को दी सूचना
चारों एक्शन के बाद पुलिस ने कैश पकडे जाने की सूचना निर्वाचन कार्यालय और आयकर विभाग के अफसरों को दी। आयकर विभाग के अफसरों ने इस संबंध में पडताल शुरू कर दी है। फिलहाल यह रुपए अब कोर्ट से छूटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet meritbet