बेटी ने की सौतेली मां हत्या का प्रयास
ग्वालियर. फोन पर बेटी को किसी से बात करते वक्त टोकना सौतेली मां को महंगा पड़ गया। यह रोक-टोक उसकी जान पर बन आयी। मां के टोकने से बेटी इतनी खफा थी कि उसने हत्या की योजना तक बना डाली। बाजार गयी 30 रूपये में चाकू खरीदकर कर लायी। जब मां गहरी नींद में थी तो वहां पहुंचकर गले पर बार कर दिया। किस्मत से चाकू सीधा गले पर न लगते हुए बगल में लगा। चाकू लगते ही मां चिल्लाई तो सामने बेटी खड़ी थी।
उसके हाथ में चाकू था और दोनों हाथ में खून लगा था और पास ही सो रहा पिता भी जाग गया। घटना 2 दिन पूर्व जनकगंज कमानी पुल के पास की है। सौतेली मां ने फिर भी बेटी को बचाते हुए देवरानी पर हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने देवरानी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की ओर उसे वन स्टॉप सेंटर पहुंचा दिया है और साथ ही चाकू बरामद कर लिया हैं।
यह है पूरा मामला
जनकगंज के कमानी पुल पर रहने वाली 35 वर्षीय मीना पत्नी मोनू दो दिन पहले रात करीब 1 बजे जख्मी हालत में थाने पहुंचे थे। महिला को गले पर चाकू लगा था। तत्काल महिला को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसे ICU में भर्ती कर लिया गया था। महिला ने पुलिस को बताया था कि जब गले पर चाकू लगा तो वह चीखते हुए उठी। उसने वहां से देवरानी मनीषा को भागते हुए देखा था। घटना बताते-बताते महिला बेहोश हो गई। इसके बाद जनकगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। साथ ही मनीषा को हिरासत में लेकर थाने ले आए। यहां मनीषा ने बताया कि उसने मीना पर हमला नहीं किया है। न ही उसका जेठानी से कोई विवाद है। पता नहीं जेठानी उसका नाम क्यों ले रही हैं। इसके बाद पुलिस को भी संदेह हुआ। पुलिस ने छानबीन शुरू की। जिस पर धीरे-धीरे कहानी ही बदलती गई।

