अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में बड़ा धमाका, 100 लोगों की मौत, कई घायल
कुंदुज. अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में शुक्रवार को बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 100 लोगों मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार ये धमाका शिया मस्जिद के पास हुआ है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने का कार्य किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी 3 अक्टूबर को काबुल में एक मस्जिद के बाहर घातक विस्फोट हुआ था जिसमें 5 आम नागरिकों की मौत हो गई थी। तालिबान के अधिकारी ने बताया कि ये लोग संगठन के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद की मां की मौत के बाद शोक जताने मस्जिद में जमा हुए थे। वैसे तो किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन शक इस्लामिक स्टेट समूह पर गया जिसने अगस्त में काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद से उसके खिलाफ हमले तेज कर दिए है। हालांकि तालिबान ने उस ब्लास्ट के कुछ ही घंटे बाद अपने लोगों की मौत का बदला लेते हुए अफगानिस्तान की राजधानी में इस्लामिक स्टेट के ठिकाने पर हमला कर दिया और कई आतंकवादियों को मार गिराया।

