बिहार में सुरंग खोदकर चुरा लिया रेल इंजन, बेच भी दिया
रोहतास. बिहार में चोरों ने एक ऐसे काण्ड को अंजाम दिया जिसके बारे में जानकार आप भी हिल जायेंगे। रोहतास में लोहे का 500 टन वजनी पुल चुराने के बाद चोरों ने दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने अब सुरंग बनाकर पूरा का पूरा रेल इंजन ही गायब कर दिया। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरपुर में एक कबाड़ की दुकान से बरामद किये गये बैग से ट्रेन के इंजन के कलपुर्जे भरे हुए मिले थे।
पुलिस के अनुसार पिछले सप्ताह बरौनी (बेगूसराय जिला) के गरहारा यार्ड में मरम्मत के लिये लाये गये ट्रेन के पूरे डीजल इंजन को एक गिरोह ने चुरा लिया था। गिरोह ने एक बार में कुछ पुर्जे चुराकर इसे हासिल किया। पहली तलाश तब हुई जब पुलिस ने 3 लोगों हिरासत में लिया और उनकी सूचना के आधार पर उन्होंने मुजफ्फपुर की प्रभात कॉलोनी स्थित एक कबाड़ के गोदाम से इंजन के पुर्जो की 13 बोरियिािं बरामद की गयी। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैरान करने वाली बात यह भी कि हहमने यार्ड के पास एक सुरंग का पता लगाया जिसके माध्यम से चोर आते थे और इंजन के पुर्जो को चुरा लेते थे और उन्हें बोरियों में भरकर ले जाते थे। रेलवे अधिकारी इससे पूरी तरह से अनभिडज्ञ थे।
पूर्णियां में भी चोरी हुआ था रेल इंजन
आपको बता दें कि हाल ही में पूर्णिया जिले में जहां चोरों ने एक पूरे विंटेज मीटर गेज स्टीम इंजन को बेच दिया, जो सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात था. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि एक रेलवे इंजीनियर ने समस्तीपुर डिवीजन के डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर की तरफ जारी एक जाली पत्र के आधार पर क्लासिक स्टीम इंजन को बेच दिया था.

