LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बिलौआ में अवैध उत्खनन पर कार्यवाही, खनिज टीम ने मौके एक L&T मशीन जब्त की जबकि मौके पर 4 L&T मशीन थी

बिलौआ(ग्वालियर). काली गिट्टी के अवैध उत्खनन के लिये चर्चित क्षेत्र के बिलौआ में मायनिंग अधिकारियों ने पहुंचकर उत्खनन कार्य में लगी एक L&T मशीन जब्त की है। कार्यवाही गुरूवार की रात की है हालांकि इस बीच मौके पर अन्य वाहन भी खड़े थे। उन्हें जब्त नहीं किया गया। दरअसल, मायनिंग डिपार्टमेंट की टीम बिलौआ निवासी वीरेन्द्र चौरसिया की शिकायत पर जांच करने के लिये पहुंची थी।
यह है शिकायत
सर्वे नम्बर 3747/1, 3747/2 और 3747/3 शासकीय भूमि बताई गयी है। इन्हीं सर्वे नम्बर पर पूर्व में भी प्रशासन ने 2 बार कार्यवाही की है। इस संबंध में गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने शासकीय जमीन को लेकर हाईकोर्ट में अपील की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने उक्त सर्वे नम्बरों पर स्टे लगाया था और इसके बाद भी उत्खनन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत वीरेन्द्र चौरसिया ने एक सप्ताह पहले जिला खनिज अधिकारी से की थी। इसके बाद भी यह कार्यवाही की गयी।
खदान से 6 डम्पर, 4 L&T मशीन और खड़ी थी
आपको बता दें, बिलौआ क्षेत्र में काली गिट्टी के काफी संख्या में क्रेशर है। यहां वैध और अवैध उत्खनन बड़े पैमान पर किया जाता है। 2 दिन पहले कलेक्टर ने 60 करोड़ रूपये का जुर्माना अवैध उत्खननकर्त्ताओं पर लगाया था। जिला खनिज अधिकारी वीरेन्द्र चौरसिया ने एक सप्ताह पूर्व अवैध उत्खनन की कुछ सर्वे नम्बरों के आधार पर शिकायत की थी। जिस पर जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया और खनिज इंस्पेक्टर घनश्याम यादव दल-बल के साथ बिलौआ पहुंचे। वह सीधे उन सर्वे नम्बरों पर पहुंचे जहां की शिकायत उन्हें मिली थीं पहुंचे तो देखा कि एक L&T मशीन उत्खनन कर रही है। हालांकि मौके पर 6 डम्पर और 4 L&T मशीन और खड़ी थी। लेकिन विभाग ने एक ही L&T  मशीन का जब्त किया है।

जांच के बाद प्रकरण बनाया जाएगा

शिकायत मिलने पर पहुंचे थे, उत्खनन वैध है या अवैध इस संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद अवैध उत्खनन पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। एक एलएनटी चलती मिली, जिसे जब्त किया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर प्रकरण बनाया जाएगा।   प्रदीप भूरिया, जिला खनिज अधिकारी ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming