LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

फोटो में सिंधिया पीछे, कांग्रेस बोली महाराज कहां हैं ढूंढो

भोपाल. करीब महीनेभर पहले ग्वालियर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मंच से राजा साहब कहकर संबोधित किया था। अब वही ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा नेताओं के फोटो सेशन में पीछे खड़े नजर आए तो कांग्रेस ने तंज किया है। दरअसल, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश के 20 नेता प्रस्तावक की भूमिका में दिल्ली पहुंचे थे। इस मौके पर सभी नेताओं का एक साथ फोटो सेशन भी हुआ। जब ये तस्वीरें सामने आईं, तो उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया बाकी नेताओं की तुलना में कुछ पीछे खड़े नजर आए। कांग्रेस ने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा- नजर आना जरूरी है। जरा ढूंढिए, इस तस्वीर में महाराज भी हैं क्या। अब यह महज एक फोटो का एंगल है या इसके पीछे कोई सियासी संदेश, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

एमपी भाजपा के नेताओं के फोटो सेशन में ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे खड़े दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *