फेसबुक पर डाली फोटो से गैंग तक पहुंची पुलिस, आईएनओएक्स सिनेमा में पिचक्र चलाता था सरगना
जयपुर. शहर में जॉब करने वाली महिलाओं व युवतियों को टारगेट कर लेपटॉप लूटने वाली गैंग से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। 2 दिन पूर्व जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच (सीएसटी) की सूचना परद श्यामनगर थाना पुलिस ने गैंग में शामिल 2 लुटेरों और उनसे लेपटॉप खरीदने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया था। शहर में महंगी पावर बाइक पर पीछाकर सिर्फ स्कूटी सवार युवतियों के लैपटॉप लूटने वाले बदमाशों से एक मोबाइल फोन व 15 लैपटॉप भी बरामद हुए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गैंग का सरगना सैय्यद हबेब हुसैन उर्फ सद्दाम उर्फ आगाज उर्फ निक आगाज 23, टूटी पुलिस के पास, सांगानेर में रहता है। वह आईएनओएक्स सिनेमाघर में पिक्चर चलाने का काम करता था। उसके पिता भी जयपुर के दूसरे सिनेमाघर में कई वर्षो से पिक्चर चलाने का काम करते हैं। कोरोना महामारी में लॉकडाउन लगने पर सिनेमाघर बन्द हो गये ।तब कुछ माह बाद नौकरी से हटा दिया गया और वेतन मिलना भी बन्द हो गया।

